Wednesday, October 21st, 2026

गरीबों की सेवा करना जनप्रतिनिधि का प्रथम कर्तव्य - ऊर्जा मंत्री तोमर

 भोपाल

ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने कार्यालय 38 बंगले ग्वालियर पर महिला कामकाजी, हाथठेला व आयुष्मान के कार्ड वितरित करते हुए कहा कि क्षेत्र में कोई भी भूखा न सोये, इसके लिए मैं प्रतिबद्ध हूँ। सभी पात्र हितग्राहियों को राशन मिले इसके लिए आपको यह कार्ड व पात्रता पर्ची वितरित की जा रही है। मंत्री  तोमर ने कहा कि गरीबों की सेवा करना जनप्रतिनिधि का प्रथम कर्तव्य होता है और उसी कर्तव्य को निभाने का मैं प्रयास कर रहा हूँ। मंत्री  तोमर ने 323 लोगों को कामकाजी हाथठेला कार्ड, 127 लोगों को पेंशन स्वीकृति आदेश व 156 लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किये।

ऊर्जा मंत्री  तोमर ने जन कल्याणकारी योजनाओं के कार्ड वितरण के दौरान आम जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी समस्याओं के समाधान के लिए मैने पदयात्रा व साइकिल यात्रा निकाली, आपके घर-घर व गलियों में आपकी समस्याओं के समाधान के लिए घूम रहा हूँ, फिर भी किसी की कोई समस्या रह जाती है तो वह मुझे मेरे कार्यालय पर आकर बता सकते हैं।

 

#गरीबों की सेवा करना

Source : Agency

पाठको की राय